अहंकार

जिस माटी पर बहुती माटी, सो माटी हंकार।

अहंकार निवारो रे मन, अहंकार बड़ा दुखदाई।
अहंकार तजि जो जीव जाने, वही जाने राम सहाई॥

परिभाषा
अहं वह [[मनोवैज्ञानिक अहं|मनोवैज्ञानिक]] संरचना है जो “मैं” और “मेरा” की पहचान पर आधारित होती है।

अहं = अपूर्णता की अनुभूति = मिथ्या

व्याख्या

अहं कोई वस्तु नहीं, बल्कि पहचान की एक प्रक्रिया है।

यह तब उत्पन्न होता है जब विचार, स्मृति और अनुभव एक केंद्र के चारों ओर संगठित हो जाते हैं—जिसे “मैं” कहा जाता है।

अनुभव → स्मृति → पहचान → “मैं”

अहं स्वयं को बनाए रखता है:

  • निरंतरता (भूत → भविष्य)
  • विभाजन (मैं बनाम संसार)
  • संरक्षण (रक्षा, नियंत्रण)

अहं अस्थिर है क्योंकि यह परिस्थितियों पर निर्भर है।
इसलिए इसके साथ भय अनिवार्य रूप से जुड़ा है।

अहं स्वयं को समाप्त नहीं कर सकता, क्योंकि इसका मूल स्वभाव ही अस्तित्व बनाए रखना है।

मुख्य बिंदु

  • अहं प्रकृति की जटिल प्रक्रिया के कारण प्रतीत होता है ।
  • यह निरंतर विचारों और स्मृतियों से पोषित होता है
  • इसका अस्तित्व “विशेष होने” पर निर्भर करता है
  • अहंकार वह झूठा केंद्र है जो कहता है — “मैं करता हूँ, मैं जानता हूँ, मैं पाता हूँ।” अनुभव में सच्चा लगता है पर खोजो तो मिलता नहीं।
  • अहं = अपूर्णता की अनुभूति।
  • अहं = अधूरापन → कहानी → भविष्य
  • जन्म से जुड़ा हुआ अनुभव
  • रूप बदलता है, समाप्त नहीं होता
  • ज्ञान, भक्ति, त्याग — सबमें छुप सकता है
  • खुद को तेज मानता है

कार्य:

  • भेद उत्पन्न करना (मैं vs जगत)
  • अनुभव को व्यक्तिगत बनाना
  • निरंतर स्वयं को स्थापित करना

सत्य:
अहं का अस्तित्व स्वतंत्र नहीं है — यह केवल पहचान पर टिका है।

संबंधित अवधारणाएँ
[[मैं समय में नहीं हूँ, समय मुझमे हैं]] - अहं = अधूरापन → प्रकृति से संभान्ध → समय
[[सनातन धर्म क्या है — मन को प्रकृति के पार ले जाना]] - अहं = अपूर्णता की अनुभूति -> अहम को प्रकृति के परे ले जाना